Breaking News

पीएम मोदी बोले- नाना पाटेकर बेहतरीन कलाकार थे, वो किसी भी तरह के बंधनों में नहीं रहे     |   राहुल-प्रियंका पर FIR, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की के आरोप     |   नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा फैसला     |   एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस     |   मुरादाबाद: रेलवे स्टेशन के सामने विनायक गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू     |  

रक्षाबंधन पर उत्तराखंड की महिलाओं को धामी सरकार का तोहफा, मिलेगी दो दिन की निःशुल्क यात्रा

Uttarakhand: रक्षाबंधन का पावन पर्व खुशियों और भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है, और इस खास मौके पर उत्तराखंड की धामी सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को एक बड़ा तोहफा दिया है।

​सरकार के आदेशानुसार, रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश भर की महिलाओं को 2 दिनों तक सरकारी बसों (उत्तराखंड परिवहन निगम) में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश की बहनों और महिलाओं में भारी उत्साह और खुशी का माहौल है।

सरकार के इस संवेदनशील और जनहित के निर्णय पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा हमारी सरकार महिलाओं के सर्वांगीण उत्थान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर समर्पित भाव से काम कर रही है। चाहे महिलाओं को

आर्थिक रूप से मजबूत बनाने वाली लखपति दीदी योजना हो, सरकारी नौकरियों में दिया गया 33 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण हो, या फिर स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से बहनों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल हो धामी सरकार का हर निर्णय प्रदेश की नारी शक्ति के विकास में मील का पत्थर साबित हो रहा है। इसी तरह से निश्चित तौर पर, त्यौहारों के अवसर पर ऐसी सुविधाएं बहनों के चेहरे पर मुस्कान लाने के साथ-साथ यह संदेश भी देती हैं कि प्रदेश सरकार उनके हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।