Breaking News

राज्यसभा चुनाव: सपा उम्मीदवार रामगोपाल यादव, धनराज परिमल ने नामांकन किया     |   कर्नाटक: विजयपुरा में आया भूकंप, 3.5 रही तीव्रता     |   Asian Games: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया     |   एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता     |   AI दिग्गजों से मिले ट्रंप, बैठक को बताया दोस्ताना और सफल     |  

दिल्ली: NDRF की टीम ने बाढ़ प्रभावित मदनपुर खादर में फंसे लोगों को बचाया

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम ने दिल्ली के मदनपुर खादर गांव में बाढ़ में फंसे लोगों को बचाया। दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में लगातार बारिश के बाद बाढ़ आ गई, जिससे यमुना नदी अपने खतरे के निशान को पार कर गई। एनडीआरएफ इंस्पेक्टर मनप्यारे ने कहा, "हमारी टीम सितंबर की शाम से ही तैनात है। हमने अब तक 175 लोगों को बचाया है। स्थिति अब नियंत्रण में है।"

इस बीच, दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जलस्तर शुक्रवार सुबह आठ बजे 207.31 मीटर था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सुबह छह बजे जलस्तर 207.35 मीटर था और सुबह 8 बजे घटकर 207.33 मीटर हो गया। दिन में पानी और कम होने की संभावना है।