Breaking News

हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी     |   देहरादून: ट्रक और पुलिस वैन में टक्कर, IRB के चार जवान और 2 बाइक सवार घायल     |   रेजीनगर उपचुनाव के बीच AJUP विधायक हुमायूं कबीर गिरफ्तार किए गए     |   लखनऊ: चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मी मौजूद     |   असम के नगांव में 4.5 तीव्रता का भूकंप     |  

‘दादी की शादी’ का ट्रेलर रिलीज, नीतू कपूर-कपिल शर्मा संग रिद्धिमा का डेब्यू

नीतू कपूर और कपिल शर्मा स्टारर फिल्म ‘दादी की शादी’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया। यह फिल्म Rtake Studios, BeingU Studios और Shimla Talkies के बैनर तले बनाई गई है, जिसे आशीष आर. मोहन ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में सादिया खतीब और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भी नजर आएंगी। मेकर्स के मुताबिक, ‘दादी की शादी’ एक ऐसी कहानी है जो परिवार, उसकी नोक-झोंक, रहस्यों और बेपनाह प्यार को दर्शाती है।

यह फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिद्धिमा कपूर साहनी ने इस फिल्म के जरिए एक्टिंग में कदम रखा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर शूटिंग के दौरान की कई तस्वीरें साझा कीं और अपने अनुभव को खास बताया। उन्होंने लिखा कि 52 दिनों तक 200 से ज्यादा लोगों ने मिलकर इस फिल्म को बनाया, जिसमें हंसी, इमोशन और यादगार पल शामिल हैं। फिल्म के सेट पर बने रिश्तों को लेकर रिद्धिमा ने खुशी जताई। वहीं, उनके सह-कलाकार बाल कलाकार विधन शर्मा ने भी उनके साथ बिताए समय को याद करते हुए उन्हें खास धन्यवाद दिया और कहा कि उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। ‘दादी की शादी’ एक हल्की-फुल्की, दिल को छू लेने वाली फैमिली एंटरटेनर फिल्म होने वाली है।