तमिलनाडु के तटीय इलाकों में समुद्री तूफान का खासा असर पड़ा है। कई जगहों पर समुद्र तट पर बने घर तबाह हो गए हैं। समुद्र में अशांति को देखते हुए रामेश्वरम में मछली पकड़ने पर रोक लगा दी गई है। यहां मिट्टी का कटाव भारी समस्या है। लोगों ने सरकार से एक बार फिर संवेदनशील तटवर्ती इलाकों में समुद्री दीवार बनाने की अपील की है।
तटवर्ती नागपट्टिनम जिले में भी लगातार दूसरे दिन तेज लहरें उठती रहीं। यहां भी मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया गया है। हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो एलर्ट जारी किया है। विभाग ने दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण कावेरी डेल्टा जिलों और तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।
तमिलनाडु के तटवर्ती इलाकों में समुद्री तूफान का असर, घर तबाह
You may also like
Kailash Mansarovar Yatra 2026 : लिपुलेख दर्रे से जून में शुरू होगी कैलाश-मानसरोवर यात्रा.
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत.
योगी सरकार की पहल से लगातार मिल रही गति, धार्मिक स्थलों के कायाकल्प से बढ़ रहा पर्यटन.
यूपी में बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, 24 लोगों की हुई मौत, CM योगी ने मुआवजे का किया ऐलान.