Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

निर्जला एकादशी पर गंगा घाटों पर भीड़, हरकी पौड़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब

हरिद्वार में निर्जला एकादशी पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। हरकी पौड़ी सहित तमाम गंगा घाटों पर सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी हुई है। हिंदू धर्म में निर्जला एकादशी का विशेष महत्व है। आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा, निर्जला व्रत और दान करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। श्रद्धालुओं की इस भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए हैं। पूरे मेला क्षेत्र को 4 सुपर जोन, 12 जोन और 30 सेक्टरों में बांटकर चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जा रही है।

निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हरिद्वार स्थित हरकी पौड़ी सहित अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही तांता लगा हुआ है। हिन्दू धर्म मे निर्जला एकादशी का एक विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने के साथ निर्जला व्रत रखने का विधान है इसके साथ ही इस दिन दान देने से कई गुना अधिक फलो की प्राप्ति होती है और समस्त पापों से मुक्ति मिल जाती है। निर्जला एकादशी स्नान को देखते हुए पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है पूरे मेला क्षेत्र को 4 सुपर जोन, 12 जोन और 30 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।