Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव ने थामा बीजेपी का दामन, बताई राजनीति में आने की वजह

पूर्व भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव मंगलवार को मुंबई में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए। पिछले साल जून में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा करने वाले 39 साल के जाधव राज्य बीजेपी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले और दूसरे कई नेताओं की मौजूदगी में सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हुए।

बावनकुले ने कहा, "वो राज्य का दौरा करेंगे और युवाओं से मिलेंगे। वो महाराष्ट्र में बीजेपी की खेल शाखा को मजबूत करने में मदद करेंगे।" इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया कि जाधव को पार्टी में क्या भूमिका या जिम्मेदारी दी जाएगी।