Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

2024 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाई मेनिफेस्टो कमेटी

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को एक मेनिफेस्टो कमेटी बनाई. पी चिदंबरम को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव को मेनिफेस्टो कमेटी का कन्वेनर नियुक्त किया गया है. इसके अलावा इस कमेटी में प्रियंका गांधी वाड्रा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया समेत कई नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.

इससे कुछ दिन पहले कांग्रेस ने नेशनल अलायंस कमेटी का गठन किया था. इस कमेटी में राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी.