Breaking News

राज्यसभा चुनाव: सपा उम्मीदवार रामगोपाल यादव, धनराज परिमल ने नामांकन किया     |   कर्नाटक: विजयपुरा में आया भूकंप, 3.5 रही तीव्रता     |   Asian Games: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया     |   एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता     |   AI दिग्गजों से मिले ट्रंप, बैठक को बताया दोस्ताना और सफल     |  

कांग्रेस विधायक जी.एस. पाटिल कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित

कांग्रेस विधायक गुरुपादगौड़ा संगनागौड़ा पाटिल को शुक्रवार को कर्नाटक विधानसभा का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। जी.एस. पाटिल के नाम से मशहूर पाटिल के नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने रखा और उप-मुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने उनका समर्थन किया। कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे प्रो-टेम स्पीकर (अस्थायी अध्यक्ष) टी.बी. जयचंद्र ने ध्वनि मत के बाद पाटिल के निर्वाचित की घोषणा की।

विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (सेक्युलर) ने विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव का बहिष्कार किया। यह पद यूटी खादर के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था। तीन जून को शिवकुमार के नेतृत्व वाले मंत्रिपरिषद में शामिल होने से पहले यू.टी. खादर ने पद से इस्तीफा दे दिया था। पाटिल गडग जिले की रॉन विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व चौथी बार कर रहे हैं।