Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

शीत लहर की चपेट में उत्तर भारत, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी

Himachal Pradesh: उत्तर भारत में ज्यादातर जगह गुरुवार को शीत लहर की चपेट में हैं। इससे तापमान काफी गिर गया है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गुरुवार सुबह ताजा बर्फ पड़ी, जिससे यहां ठंड बढ़ गई।

हिमाचल प्रदेश के मध्यवर्ती और ऊंची पहाड़ियों पर 19 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ बताई जा रही है। इसकी चपेट में 14 जनवरी की रात से पूरा उत्तर पश्चिमी भारत है। 

शिमला के अलावा गुरुवार सुबह चंबा और नाहन जैसी जगहों पर भी भारी बर्फबारी हुई। उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल घने कोहरे से ढका हुआ था। हालांकि सैलानियों को ये नजारा भी शानदार लगा।

रात भर बूंदा-बांदी के बाद गुरुवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का मौसम भीगा-भीगा था। मौसम विभाग ने यहां और बारिश के आसार जताए हैं। विभाग का अनुमान है कि दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।