Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

J-K: गांदरबल आतंकी हमले के विरोध में लोगों ने निकाला कैंडल मार्च, आतंकी हमले की निंदा की

जम्मू कश्मीर के गांदरबल में निर्माणाधीन टनल पर हुए आतंकवादी हमले के विरोध में नागरिकों ने सोमवारो को जम्मू कश्मीर के पुलवामा और कुलगाम में कैंडल मार्च निकाला। इस हमले में रविवार को सात लोगों की मौत हो गई थी। विरोध मार्च निकालने वालों ने गांदरबल में निर्दोष लोगों पर हुए आतंकी हमले की निंदा की।

पुलवामा के एक सामाजिक कार्यकर्ता, डार मुदासिर ने कहा, "हम कश्मीरी आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं...हम शांति से रहना चाहते हैं। आतंकवाद की वजह से हमें बहुत कुछ सहना पड़ा है। दहशतगर्दों से हमारी गुजारिश है कि अब हमें छोड़ दीजिए, हमने आपकी वजह से पहले ही बहुत खून बहाया है। कृपया हमें परेशान न करें। हमें शांति से रहने दें।"

एक और प्रदर्शनकारी ने कहा, "मुझे नहीं पता कि इन आतंकी हमलों के पीछे क्या मकसद है। हमें नहीं पता कि ये कौन कर रहा है और इससे उन्हें क्या फायदा होगा? हम यहां निर्दोष लोगों की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।"

जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक निर्माणाधीन सुरंग पर आतंकवादियों ने हमला किया था, जिसमें एक डॉक्टर और छह मजदूरों की मौत हो गई थी।