Breaking News

राज्यसभा चुनाव: सपा उम्मीदवार रामगोपाल यादव, धनराज परिमल ने नामांकन किया     |   कर्नाटक: विजयपुरा में आया भूकंप, 3.5 रही तीव्रता     |   Asian Games: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया     |   एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता     |   AI दिग्गजों से मिले ट्रंप, बैठक को बताया दोस्ताना और सफल     |  

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट फायरिंग केस में आरोप तय

मुंबई की एक विशेष महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) अदालत ने 2024 में अभिनेता सलमान खान के घर पर गोलीबारी करने के मामले में दो कथित शूटर सहित पांच लोगों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। आरोप तय होने के बाद मुकदमे की सुनवाई शुरू होती है। न्यायाधीश महेश जाधव ने विक्की कुमार गुप्ता, सागर कुमार पाल, सोनू कुमार बिश्नोई, रफीक सरदार चौधरी और हरपाल सिंह के खिलाफ आरोप तय किए। हालांकि उन्होंने खुद को निर्दोष बताया।

इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, उसका भाई अनमोल बिश्नोई और रावताराम स्वामी को वांछित आरोपी बनाया गया है। मोटरसाइकिल सवार विक्की गुप्ता और सागर पाल ने 14 अप्रैल 2024 की सुबह-सुबह अभिनेता के बांद्रा स्थित आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कथित तौर पर गोलीबारी की। गुप्ता, पाल, सोनू कुमार बिश्नोई, चौधरी और हरपाल सिंह वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। मामले में गिरफ्तार अनुज कुमार थापन ने पुलिस हिरासत में कथित तौर आत्महत्या कर ली थी।