Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

दिल्ली-NCR, हरियाणा, यूपी और राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश के आसार

पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में भारी तबाही मची हुई है। हिमाचल, पंजाब और जम्मू में पूरे दिन बारिश और बादल छाए रहेंगे। मगर अब मैदानी क्षेत्रों दिल्ली और हरियाणा में भी दिन में बारिश होने की आशंका जताई गई है। बता दे कि पिछले 3 दिनों से पहाड़ी इलाकों में बारिश हो रही है। जम्मू के लैंडस्लाइड में अबतक 34 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, गुरुवार सुबह यमुना का जलस्तर भी खतरे के निशान के ऊपर पहुंच चुका है। 

IMD के मुताबिक, दिल्ली-NCR में बीते दिन हल्की बारिश पड़ने से मौसम सुहाना हो गया है। 28 अगस्त को भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके चलते राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। मौसम विभाग ने 1 सितंबर को तेज बारिश होने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में भी भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश हो सकती है।