Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ केस दर्ज

जाने माने यूट्यूबर, मोटिवेशनल स्पीकर और खुद को बिजनेस गुरु कहने वाले विवेक बिंद्रा पर मारपीट का आरोप लगा है. विवेक के खिलाफ नोएडा सेक्टर-126 थाने में केस दर्ज किया गया है. विवेक बिंद्रा की पहले महिला के साथ मारपीट करते हुए उनकी वीडियो वायरल हुई, जिसके बाद जानकारी सामने आई कि उनकी नई नवेली दुल्हन ने उन पर हिंसा और प्रताड़ना का आरोप लगाया है.

मामला प्रकाश में आने के बाद सेक्टर 126 में शिकायत भी दर्ज कराई गई, जिसके बाद 14 दिसंबर को FIR दर्ज की गई. बता दें कि इसी महीने 6 दिसंबर को ही विवेक बिंद्रा की शादी हुई थी. घटना की शिकायत महिला के भाई वैभव द्वारा दी गई थी, जिसमें 7 दिसंबर को मारपीट की जानकारी दी गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद ही आगे की जानकारी सामने आएगी.