Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट ने थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया     |   CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन     |   CEC ज्ञानेश कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में दी गई चुनौती     |   झारखंड HC ने JPSC, JSSC-CGL की परीक्षाएं रद्द मामले में फैसला सुरक्षित रखा     |   कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा, BJP का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप     |  

CM योगी ने गोरखपुर में PRD कर्मियों के लिए कैशलेस मेडिकल योजना की शुरुआत की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर में प्रांतीय रक्षक दल (PRD) कर्मियों के सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री PRD कैशलेस मेडिकल योजना की शुरुआत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों और PRD स्वयंसेवकों की सुविधाओं और कल्याण के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के 56 जिलों में पुलिसकर्मियों के लिए आधुनिक और ऊंची बैरक बनाई जा रही हैं। लखनऊ में प्रांतीय रक्षक दल के लिए भी हाईराइज बैरक तैयार की गई हैं। सीएम योगी ने PRD कर्मियों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा शुरू होने पर सभी अधिकारियों और स्वयंसेवकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विकास और बदलाव का फायदा किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसका लाभ सभी को मिलना चाहिए।

इससे पहले शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के लिए ‘यूथ ब्रिगेड योजना’ यानी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान शुरू करने की घोषणा की थी। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को रोजगार और कारोबार के क्षेत्र में बेहतर सहयोग देना है।सीएम योगी ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को याद करते हुए मंगल पांडे, रानी लक्ष्मीबाई, वीरांगना अवंती बाई और झलकारी बाई को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि इन वीरों के बलिदान की वजह से ही आज देश आजादी का आनंद ले रहा है।