Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में दिखा सीएम योगी का गोवंश के प्रति स्नेह, गुड़-रोटी खिलाकर की गोसेवा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोवंश के प्रति प्रेम एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में मुख्यमंत्री ने गोवंश को अपने हाथों से गुड़ और रोटी खिलाई। इस दौरान गोवंश मुख्यमंत्री का स्नेह पाने के लिए उनके पास आने लगे। उन्हें प्यार से समझाते हुए सीएम योगी बोले, 'चलो-चलो, उधर चलो, नहीं तो चोट लग जाएगी।' मुख्यमंत्री की आवाज सुनकर गोवंश दूसरी तरफ चले गए, जहां उन्होंने सभी को अपने हाथों से गुड़-रोटी खिलाई और दुलार किया।

मंदिर की परंपरागत दिनचर्या का किया पालन

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान सोमवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी परंपरागत दिनचर्या का पालन किया। सबसे पहले उन्होंने मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर पहुंचकर शीश झुकाया और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गोशाला पहुंचे। यहां उन्होंने गोवंश को खूब दुलारा और अपने हाथों से गुड़-रोटी खिलाकर गोसेवा की।