Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

CM सुवेंदु अधिकारी ने मायापुर ISKCON मंदिर में की पूजा, BSF को दी अतिरिक्त जमीन

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को नदिया जिले के मायापुर स्थित ISKCON मंदिर का दौरा किया। यहां उन्होंने गौ पूजा की और मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मीडिया से बातचीत में सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद वह लगातार धार्मिक स्थलों के दर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं कई मंदिरों में गया हूं और मायापुर के ISKCON मंदिर आकर भी आशीर्वाद लेना चाहता था।”

इस दौरान ISKCON के ट्रस्टी और कम्युनिकेशन डायरेक्टर युधिष्ठिर गोविंद दास ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सुवेंदु अधिकारी लंबे समय से संस्था के शुभचिंतक और भक्त रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को कहा था कि राज्य सरकार सीमा सुरक्षा मजबूत करने के लिए BSF चौकियों और कंटीले तारों की बाड़ लगाने के काम को तेज कर रही है। उन्होंने बताया कि BSF को अतिरिक्त जमीन सौंपी गई है, जिसके बाद कुल आवंटित भूमि 142.79 एकड़ हो गई है। मुख्यमंत्री के अनुसार सबसे ज्यादा जमीन मुर्शिदाबाद जिले में 38.805 एकड़ दी गई है। इसके अलावा जलपाईगुड़ी में 35.165 एकड़ और कूचबिहार में 22.95 एकड़ जमीन BSF को सौंपी गई है। सरकार का कहना है कि सीमा क्षेत्रों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।