Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

Kerala: कोट्टायम में बस के ड्राइवर के बेहोश होने से हुआ हादसा, एक की मौत, 20 घायल

केरल के कोट्टायम में सोमवार को ड्राइवर के बेहोश हो जाने से बस नारियल के पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में चालक राजेश (43) की मौत हो गई और करीब 20 यात्री घायल हो गए। ये हादसा पाला के पास एडामट्टोम इलाके में हुआ। गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को कोट्टायम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाकियों का इलाज पाला जनरल अस्पताल और भारंगनम के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने अनुमान लगाया कि चालक का ब्लड शुगर लेवल कम होने की वजह से वो बेहोश हो गया था। उसके शव को पाला के जनरल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।