Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

Odisha: भद्रक में चलती ट्रेन पर चली 'गोलियां', कोई हताहत नहीं

ओडिशा के भद्रक जिले में मंगलवार को अज्ञात लोगों द्वारा चलती ट्रेन में कथित तौर पर गोलियां चलाई गईं, घटना की जानकारी मिलने के बाद जीआरपी मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि ये वारदात चरंपा स्टेशन के पास हुई, हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने नंदन कानन एक्सप्रेस की सुरक्षा की और उसे पुरी तक पहुंचाया और मामले की जांच अब जीआरपी की ओर से की जा रही है।

रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "12816 आनंद विहार-पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस के गार्ड ने जानकारी दी कि गार्ड वैन की खिड़की पर किसी चीज से हमला किया गया, जिससे उसमें छेद हो गया। रिपोर्ट के अनुसार ये घटना ओडिशा के भद्रक-बौदपुर खंड में लगभग 9.30 बजे हुई।”