Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द, जानिए क्या रहे कारण

CSBC Constable Exam 1 अक्टूबर 2023 को आयोजित हुई दोनों पालियों की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। साथ ही केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से 7 अक्टूबर 2023 और 15 अक्टूबर 2023 को होने वाली परीक्षा भी अब अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।

केंद्रीय चयन पर्षद (Central Selection Board of Constable, CSBC) की ओर से एक अक्टूबर, 2023 को आयोजित हुई सिपाही भर्ती परीक्षा को कैंसिल कर दी गई है। पर्षद ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि, 1 अक्टूबर, 2023 को दोनों पालियों की लिखित परीक्षा में काफी संख्या में नकल हुए और इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस के साथ राज्य के विभिन्न जिलों में अभ्यर्थी गिरफ्तार हुए हैं। इस परीक्षा से जुड़े अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इससे संबंधित नोटिफिकेशन की जांच कर कर सकते हैं। बता दें कि है कि बिहार पुलिस में 21391 कॉन्स्टेबल पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।