Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

बांग्लादेश को हल्के में नहीं लेना चाहिए, पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने बताई वजह

पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने कहा है कि आगामी सीरीज में बांग्लादेश को हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि उनके पास मजबूत स्पिन अटैक है और वे भारतीय हालात को अच्छी तरह जानते हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को सीरीज के लिए आराम दिया जाना चाहिए था, तो उन्होंने कहा कि चोट खेल का हिस्सा है और खिलाड़ियों को चोट के डर से बिना वजह प्रैक्टिस से दूर नहीं रखना चाहिए।

उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज के टेस्ट टीम का हिस्सा होने पर खुशी जताते हुए कहा कि पंत अच्छा खिलाड़ी है जो तीन सेशन तक बल्लेबाजी करने पर मैच को भारत के पक्ष में कर सकता है। भारत गुरुवार से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश से भिड़ेगा। भारत और बांग्लादेश तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेंगे।