Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

पहलगांव आतंकी हमले की बालाजी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महंत डा० नरेशपुरी महाराज ने की घोर निंदा

कश्मीर के पहलगाम में घूमने गये पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से पूरा देश स्तब्ध और गुस्से में है। हर कोई आतंकियों को पकड़ कर कड़ी से कड़ी सजा देने मांग कर रहा है। वहीं बालाजी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज ने भी कश्मीर के पहलगाम में पर्यटको पर हुए आतंकी हमले विरोध जताते हुए घोर निंदा की। साथ ही महंत महाराज ने आतंकी हमले में मारे गये पर्यटकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी। 

महंत महाराज ने बताया कि यह अमानवीय कृत्य हमारे देश की शांति, आस्था और एकता पर कठोर प्रहार है। आतंक का उद्देश्य डर फैलाना और समाज को बाटना ही है। उन्होंने कहा कि हम जाति, भाषा, क्षेत्र और भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट इस समय डटकर आतंकियों और राष्ट्र विरोधी ताकतों का सामना करें। हमें अपने धर्म और राष्ट्र की रक्षा करनी है, तो पहले हमें अपने भीतर की एकता और शक्ति को जागृत करना है। महंत डॉ नरेशपुरी महाराज ने भारत के सभी सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, हिंदू स्वयंसेवी समूहों, राजनीतिक दलों, साधु-संतों, धर्माचार्यों, साधु-सता, एवं राष्ट्रभक्त नेतृत्वकर्ताओं से एकजुट होने और दृढ़ता से हिंदू समाज की रक्षा हेतु संगठित होकर व्यवस्थित, ठोस और दीर्घकालिक रणनीति पर कार्य करने की बात कही कार्य करें। 

उन्होंने कहा कि जब जब धरती पर अधर्म बढ़ा, तब स्वयं भगवान ने हथियार उठाये हैं। अब हमें भी पूजा पाठ तक सीमित नही रहकर अपने राष्ट्र और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा का संकल्प लेना होगा। महंत महाराज ने आतंकी हमले में मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए कहा बताया कि आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है। यह हम सभी के लिए परीक्षा की घड़ी है। आतंकियों को कड़ी से कड़ी सजा देना ही मृतकों को सच्ची श्रद्धांजली होगी। बालाजी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महंत डॉ नरेशपुरी महाराज ने आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की।