Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

पटना के 22 परीक्षा केंद्रों पर हो रहा BPSC का री-एग्जाम, बापू परीक्षा परिसर में पाई गई थी गड़बड़ी

पटना के 22 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को बीपीएससी री-एग्जाम हो रहा है। इससे पहले 13 दिसंबर,2024 को बीपीएससी की परीक्षा आयोजित की गई थी। 

बता दें, 13 दिसंबर को 912 सेंटर पर 70वीं पीटी परीक्षा हुई थी। बापू परीक्षा परिसर पर हुई गड़बड़ी के बाद यहां एग्जाम रद्द कर दिया गया। इसके बाद अभ्यर्थी आक्रोशित हो गए। वे सभी सेंटर पर परीक्षा रद्द करने की मांग करने लगे।

बात इतनी बढ़ गई कि अभ्यर्थी धरना देने के गर्दनीबाग में बैठ गए। पिछले 15 दिनों से लगातार प्रदर्शन हो रहा। इतना ही नहीं विपक्ष के नेता भी इस प्रदर्शन में कूद पड़े। दो दिन पूरे बिहार में चक्का जाम हुआ। 

जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पिछले तीन दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। पप्पू यादव ने भी लड़ाई जारी रखने का ऐलान किया है। सभी लोग परीक्षा रद्द कराने और री-एग्जाम की मांग कर रहे हैं।