Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

Maharashtra: बीजेपी प्रमुख के बेटे ने ऑडी कार से कई वाहनों को मारी टक्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फड़नवीस ने मंगलवार को कहा कि बेटे की कार से हुए हादसे के लिए राज्य बीजेपी प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले को निशाना बनाना ठीक नहीं है। राज्य बीजेपी प्रमुख के बेटे संकेत बावनकुले की ऑडी कार के ड्राइवर को सोमवार की रात में नागपुर में कई गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि जब हादसा हुआ तो संकेत बावनकुले कार में ही था।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, "ऐसा है कि उसकी पूरी जांच पुलिस कर रही है और उसमें एफआईआर भी पुलिस ने दाखिल किया हुआ है। उसके सारे तथ्य भी पुलिस ने सामने लाए हुए हैं। अब जिस प्रकार से उस पर राजनीति की जा रही है। मुझे लगता है वो गलत है। इस प्रकार से बावनकुले जी को टार्गेट करते हुए राजनीति करने का विचार ठीक नहीं है।"

फड़नवीस के अलावा इस मुद्दे पर बीजेपी नेता रावसाहेब दानवे ने कहा कि घटना के लिए जो भी "दोषी" हैं. उनके खिलाफ एक्शन होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री दानवे ने कहा, "इस मामले में जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कानून के मुताबिक एक्शन होगा और सजा का सामना करना पड़ेगा। ये सच है कि नागपुर दुर्घटना में शामिल कार संकेत बावनकुले के नाम पर है और वो उस वक्त कार में था। मामले में कानून अपना काम कर रहा है।''