Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

लखनऊ में बनेगा भाजपा का नया प्रदेश मुख्यालय, आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

भारतीय जनता पार्टी का नया प्रदेश मुख्यालय राजधानी लखनऊ के जियामऊ क्षेत्र में बनाया जाएगा। यह नया परिसर आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और संगठन की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया जाएगा। नए मुख्यालय में दूरदराज से आने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के लिए आवासीय व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे उन्हें ठहरने में सुविधा मिल सके। इसके अलावा संगठन पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों और प्रकोष्ठ प्रभारियों के लिए अलग-अलग विशेष कक्ष बनाए जाएंगे।

मीडिया गतिविधियों और बैठकों के लिए अत्याधुनिक प्रेस रूम तथा हाईटेक कॉन्फ्रेंस हॉल का निर्माण किया जाएगा। वहीं बड़े कार्यक्रमों, प्रशिक्षण सत्रों और महत्वपूर्ण बैठकों के लिए एक विशाल हॉल भी तैयार किया जाएगा। भाजपा का वर्तमान प्रदेश मुख्यालय जगह की कमी और बड़े कार्यक्रमों के दौरान लगने वाले ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसे में नए मुख्यालय के निर्माण से इन चुनौतियों से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। प्रस्तावित मुख्यालय नई विधानसभा के करीब एक महत्वपूर्ण स्थान पर बनाया जा रहा है। पार्टी का मानना है कि नए और आधुनिक मुख्यालय के शुरू होने से संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।