Breaking News

राज्यसभा चुनाव: सपा उम्मीदवार रामगोपाल यादव, धनराज परिमल ने नामांकन किया     |   कर्नाटक: विजयपुरा में आया भूकंप, 3.5 रही तीव्रता     |   Asian Games: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया     |   एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता     |   AI दिग्गजों से मिले ट्रंप, बैठक को बताया दोस्ताना और सफल     |  

IND vs AUS 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, बारिश से रुका मैच, भारत का स्कोर 37/3

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज यानी 19 अक्टूबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो गया है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने पहले वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत को पहले बल्लेबाजी करने को मिली । इस मैच में शुभमन गिल पहली बार वनडे टीम के कप्तान के रूप में उतर रहे हैं। टेस्ट में कप्तानी की शुरुआत के बाद अब उन्हें 50 ओवरफॉर्मेट की भी जिम्मेदारी दी गई है। भारत के लिए नीतीश कुमार रेड्डी ने डेब्यू  किया। वहीं कई महीनों बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेलते हुए नजर आए। यह दोनों दिग्गज टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं।