Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट ने थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया     |   CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन     |   CEC ज्ञानेश कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में दी गई चुनौती     |   झारखंड HC ने JPSC, JSSC-CGL की परीक्षाएं रद्द मामले में फैसला सुरक्षित रखा     |   कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा, BJP का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप     |  

असम: बाढ़ की स्थिति में सुधार, प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 51 हजार हुई

असम में बाढ़ की स्थिति में रविवार को सुधार हुआ है। प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 51 हजार रह गई है, जबकि बाढ़ से प्रभावित जिलों की संख्या पांच ही बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में बाढ़ से किसी की मौत नहीं हुई है। इस वर्ष की बाढ़ में मरने वालों की संख्या 104 है।

गोलाघाट, शिवसागर, नागांव, धेमाजी और जोरहाट जिलों के कुल 14 राजस्व सर्कल और 170 गांव अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। 51,800 से अधिक लोग अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं, जिनमें नागांव सबसे अधिक प्रभावित है (32,132), उसके बाद जोरहाट (7,426) और शिवसागर (5,676) हैं। प्रभावित लोगों की संख्या शनिवार को 62 हजार थी, जो अब घटकर 51 हजार हो गई है। हालांकि बाढ़ प्रभावित जिलों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

प्रशासन 14 राहत शिविरों का संचालन कर रहा है, जिनमें 1,731 विस्थापित लोगों को आश्रय दिया गया है। इसके अलावा आठ अन्य राहत वितरण केंद्र भी कार्यरत है। 3,628.17 हेक्टेयर फसल क्षेत्र जलमग्न रहा, जबकि 18,474 पशु प्रभावित हुए हैं। राज्य के विभिन्न हिस्सों से सड़कों सहित कई बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचने की सूचना मिली है।