Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

सेना ने 'स्वावलंबन शक्ति' ट्रेनिंग एक्सरसाइज में दिखाई ताकत, स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर किया फोकस

उत्तर प्रदेश में बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में सेना की इंटीग्रेटेड फायर एंड मनूवर ट्रेनिंग एक्सरसाइज ‘स्वावलंबन शक्ति’ का मंगलवार को समापन हो गया। इस एक्सरसाइज में 1,800 से ज्यादा कर्मियों, 210 बख्तरबंद वाहनों, 50 विशेषज्ञ वाहनों समेत मल्टीपल एयर और एविएशन एसेट्स ने हिस्सा लिया। इस एक्सरसाइज को सुदर्शन चक्र कोर के तहत आने वाली व्हाइट टाइगर डिवीजन ने आयोजित कराया। 17 अक्टूबर से शुरू हुई ये एक्सरसाइज छह दिनों तक चली।

सुदर्शन चक्र कोर सेना की एक स्ट्राइक कोर है और इसका मुख्यालय भोपाल में है। इस युद्धाभ्यास का फोकस भारतीय रक्षा उद्योग से मिले नए प्रौद्योगिकी उपकरण (एनटीई) के टेस्ट पर था, ताकि भविष्य की युद्ध रणनीतियों को आकार दिया जा सके। सेना की एक रिलीज में कहा गया है कि इस एक्सरसाइज ने सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के साथ सेना की स्वदेशी तकनीकों के इंटिग्रेशन की झलक पेश की।

समापन समारोह में दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, सुदर्शन चक्र कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल प्रीत पाल सिंह और सेना और उद्योग भागीदारों के दूसरे सीनियर अधिकारी शामिल हुए।