Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

Anupam Kher को मिला UK Asian Film Festival में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवॉर्ड

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपने करियर में एक और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है। उन्हें यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल में कनाडा-भारत की फिल्म 'कैलोरी' में शानदार अभिनय के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फ्लेम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन ईशा मरजारा ने किया है। फिल्म 'कैलोरी' ने फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म का पुरस्कार भी अपने नाम किया।

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी साझा करते हुए कहा कि यह भूमिका उनके करियर की सबसे भावनात्मक और चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक रही। उन्होंने बताया कि यह किरदार वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित था, इसलिए इसे निभाना उनके लिए बेहद भावुक अनुभव रहा। उन्होंने लिखा कि दशकों के लंबे करियर के बाद अंतरराष्ट्रीय मंच पर सराहना मिलना हमेशा खास होता है। खेर ने निर्देशक ईशा मरजारा, निर्माता जो ब्लास और पूरी टीम को बधाई दी और फेस्टिवल जूरी का आभार व्यक्त किया।

उनकी इस उपलब्धि पर अभिनेत्री नीना गुप्ता और फिल्म निर्माता अशोक पंडित सहित कई फिल्मी हस्तियों ने उन्हें बधाई दी। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर 15 और 16 मई को मुंबई के टाटा थिएटर में अपने नाटक 'जाने पहचाने अनजाने' के साथ मंच पर वापसी करने जा रहे हैं। इस नाटक को गजेंद्र अहिरे ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि संगीत अनु मलिक और गीत कौसर मुनीर ने दिए हैं।