Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

जल्द होगा यूपी BJP की नई टीम का ऐलान, प्रदेश महामंत्री समेत कई पदों पर होंगे बदलाव

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है. इसी कड़ी में बीजेपी अब संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की कवायद में जुट गई है. चुनावी रणनीति के तहत पार्टी सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने पर फोकस कर रही है. साथ ही प्रदेश संगठन की नई टीम का खाका भी तैयार हो गया है. उत्तर प्रदेश बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी पूरी हो गई है.

अगले दो दिनों में प्रदेश संगठन की नई टीम का ऐलान हो सकता है. प्रदेश महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय अध्यक्षों समेत कई अहम पदों पर बदलाव की संभावना है. विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने संगठन में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधने पर जोर दिया है. पार्टी पिछड़ा और दलित वर्ग को अधिक प्रतिनिधित्व देने की रणनीति पर काम कर रही है. बताया जा रहा है कि सभी छह क्षेत्रीय अध्यक्षों को बदला जा सकता है, 

नई टीम को लेकर लखनऊ से दिल्ली तक मंथन पूरा हो चुका है और अंतिम सूची तैयार कर ली गई है. बीजेपी का यह संगठनात्मक बदलाव केवल प्रदेश स्तर तक सीमित नहीं माना जा रहा है. पार्टी ने हाल के महीनों में जिलाध्यक्षों से लेकर कई राज्यों के संगठन में बड़े बदलाव किए है और अब उत्तर प्रदेश में भी मिशन-2027 के तहत नई टीम को अंतिम रूप दिया जा रहा है. नई कार्यकारिणी में युवा चेहरों, पिछड़ा वर्ग, दलित और क्षेत्रीय संतुलन को प्राथमिकता दी जाएगी. ताकि विधानसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत किया जा सके.