Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बंद हो गई अकासा एयर की दो उड़ानें, सिर्फ मुंबई के लिए मिलेगी सेवा

ग्रेटर नोएडा के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों के लिए जरूरी खबर है। अकासा एयर ने यात्रियों की मांग, परिचालन व्यवस्था और विमानों की उपलब्धता को देखते हुए नवी मुंबई और बेंगलुरु के लिए अपनी उड़ान सेवाएं अस्थायी रूप से बंद करने का ऐलान किया है। अब एयरलाइन की ओर से केवल मुंबई के लिए दो उड़ानें ही जारी रहेंगी। कंपनी ने दावा किया है कि अक्टूबर 2026 से इन दोनों शहरों के लिए उड़ानें दोबारा शुरू कर दी जाएंगी। फिलहाल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सबसे ज्यादा उड़ानों का संचालन इंडिगो कर रही है। बता दें कि सोमवार को यहां से 13 शहरों के लिए परिचालन हुआ है।