Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

पराली जलाई तो होगी कड़ी कार्रवाई, हरियाणा में कृषि विभाग हुआ सख्त

हरियाणा में कृषि विभाग अब पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा। जानकारी के मुताबिक, गांवों में अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही से अगर पराली जलाई गई तो अधिकारियों और कर्मचारियों को भी नोटिस भेजे जाएंगे। माहौल को प्रदूषित करते पाए जाने पर एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट किसानों को कारण बताओ नोटिस भी जारी करेगा। 

पराली जलाते हुए पकड़े जाने पर तीन किसानों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। अधिकारियों को गांवों में दिन-रात निगरानी रखने के निर्देश दिये गये हैं। बढ़ते प्रदूषण के चलते एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर सुखदेव सिंह कंबोज ने किसानों से पराली न जलाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि पराली जलाने का दोषी पाए जाने पर किसान दो साल तक एमएसपी का फायदा नहीं ले पाएंगे। 16 जगहों पर आग लगने की घटनाओं की जानकारी मिली। आरोपित पांचों किसानों पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

सुखदेव सिंह ने ये भी कहा कि किसानों को आग लगाने की बजाय पराली का मैनेजमेंट करना चाहिए और पराली को आग लगाने वाले किसानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।