Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

पूजा खेडकर के परिवार ने हटाया अवैध अतिक्रमण, मिला था सात दिनों का अल्टीमेटम

महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के पुणे स्थित पारिवारिक बंगले के पास फुटपाथ पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटा दिया गया है। नगर निगम ने इसे हटाने के लिए उन्हें कुछ दिन पहले नोटिस जारी किया था। ये जानकारी बुधवार को अधिकारी ने देते हुए बताया कि खेडकर के परिवार ने कथित अतिक्रमण हटा लिया है।

पीएमसी अधिकारियों ने 13 जुलाई को शहर के बानेर रोड इलाके में बंगले के बाहर  नोटिस चिपकाया था, जिसमें आईएएस अधिकारी के परिवार से फुटपाथ के किनारे 60 फीट लंबाई, तीन फीट चौड़ाई और दो फीट ऊंचाई वाले अनधिकृत ढांचे को हटाने के लिए कहा गया था।

सीनियर नगर निगम अधिकारी ने बताया, "हमने बंगले पर नोटिस चिपकाकर उनसे (खेड़कर के परिवार से) सात दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने को कहा था। नोटिस में कहा गया था कि अगर परिवार सात दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने में विफल रहता है, तो पीएमसी इसे हटा देगा और उनसे खर्च वसूल करेगा।" 

अधिकारी ने बताया कि पुणे नगर निगम ने अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया है, क्योंकि समय सीमा अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि संभवतः परिवार ने निजी कर्मचारियों को काम पर रखकर अतिक्रमण हटवा लिया है।

बता दें कि खेडकर आईएएस में पद हासिल करने के लिए कथित तौर पर विकलांगता और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कोटे का दुरुपयोग करने के लिए विवादों में हैं। इसके अलावा पुणे कलेक्टर कार्यालय में अपनी पोस्टिंग के दौरान उन पर अनुचित आचरण के आरोप भी लगे हैं।