Breaking News

राज्यसभा चुनाव: सपा उम्मीदवार रामगोपाल यादव, धनराज परिमल ने नामांकन किया     |   कर्नाटक: विजयपुरा में आया भूकंप, 3.5 रही तीव्रता     |   Asian Games: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया     |   एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता     |   AI दिग्गजों से मिले ट्रंप, बैठक को बताया दोस्ताना और सफल     |  

अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' 16 अक्टूबर को होगी रिलीज

अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म "प्रहार" 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रोडक्शन बैनर मैडॉक फिल्म्स ने गुरुवार को घोषणा की कि राजकुमार राव अभिनीत बायोपिक फिल्म 'प्रहार' 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म पहले सात अगस्त को रिलीज होने वाली थी, इसे 'थ्री ऑफ अस' और 'पाताल लोक' के डायरेक्टर अविनाश अरुण ने डायरेक्ट किया है।

बैनर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, "अब 16 अक्टूबर को होगा न्याय का प्रहार... #PRAHAAR - उज्ज्वल निकम की अनकही कहानी, 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में।" ये फिल्म उज्जवल निकम पर आधारित बॉयोपिक है जो 1993 के मुंबई बम धमाकों और 26/11 के आतंकी हमलों के मुकदमों में सरकारी वकील के तौर पर अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं।