Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी मामले में एक्शन, साइबर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कानपुर साइबर सेल की टीम ने डिजिटल ट्रैकिंग और पुख्ता इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश के रीवा के रहने वाले आरोपी नागेश्वर सिंह बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में केस दर्ज किया गया था। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मामले से जुड़े एक अन्य आरोपी का सोशल मीडिया अकाउंट अमेरिका से ऑपरेट किया जा रहा था।