Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

Gujarat: सूरत में ATS ने 20 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित दवा पकड़ी, दो गिरफ्तार

गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने गुरुवार को सूरत में मेफेड्रोन मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट का भंडाफोड़ कर 20 करोड़ रुपये की दवाओं के साथ कच्चा माल जब्त किया।

एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी ने कहा कि हमारी टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर बुधवार रात सूरत के इंडस्ट्रीयल शेड पर छापा मारा। वहां पर उन्होंने मेफेड्रोन ड्रग्स और उसके प्रोडक्शन में प्रयोग होने वाले कच्चा माल बरामद किया। मौके से दो आरोपितों को अरेस्ट किया गया है।

जोशी ने कहा, "हमने लगभग 20 करोड़ रुपये की दवाएं और कच्चा माल बरामद किया है। दो लोगों को गिरफ्तार करने के बाद मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट को सील कर दिया गया है।"