Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

पिथौरागढ़ में खाई में गिरने से युवक की मृत्यु, SDRF टीम ने किया शव बरामद

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां एक युवक के खाई में गिरने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पता चला कि युवक लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिर गया था, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। SDRF टीम द्वारा विषम परिस्थितियों में तत्परता एवं कुशलता से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।