Breaking News

सूरत: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी डंपर गाड़ी से कार टकराई, 4 लोगों की मौत     |   SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा टला     |   एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता     |   छत्तीसगढ़: बालोद में एनएच-30 पर भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 7 घायल     |   यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात     |  

हर इंसान का पहला मजहब मां.., फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज

आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल लीड रोल में हैं। आज इस फिल्म का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज किया है। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, राजकुमार संतोषी निर्देशित फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर कैसा है, यहां जानिए।

ट्रेलर में इंसानी जज्बातों और बंटवारे के दर्द को किया बयां 
फिल्म के ट्रेलर में 1947 के बंटवारे का समय दिखाया गया है। इसमें एक परिवार की कहानी है, जिसकी जिंदगी बंटवारे की हिंसा, डर और जबरन पलायन की वजह से बदल जाती है। जो लोग कभी साथ रहते थे, वो अब बंटवारे के कारण बिछड़ गए हैं। इसी बीच सनी देओल ट्रेलर में एक ऐसे शख्स के किरदार में नजर आते हैं, जो किसी भी हाल में अपने जमीर से समझौता नहीं करता है। वहीं शबाना आजमी एक बुजुर्ग महिला के रोल में हैं, जो इंसानियत पर सबका भरोसा बनाए रखती हैं।

प्रीति जिंटा भी ट्रेलर में नजर आती हैं, वह बंटवारे के मुश्किल दौर का सामना मजबूती से करती नजर आती हैं। इस तरह देखा जाए तो फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के ट्रेलर में एक भावुक करने वाली कहानी की झलक मिलती है। इसमें भारत के बंटवारे के दर्द और उससे जुड़े इंसानी जज्बातों को करीब से दिखाया गया है।

‘बंटवारा 1947’ के ट्रेलर में कई उम्दा कलाकारों की भी झलक मिली। फिल्म में शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार दिखाई दिए।