Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

तमिलनाडु के रामेश्वरम में कस्टम विभाग की कार्रवाई, श्रीलंका ले जाया जा रहा 56 KG गांजा जब्त

तमिलनाडु के रामेश्वरम में कस्टम विभाग ने मंगलवार को दक्षिणी तटीय इलाके मंडपम के पास एक कार से 56 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। गांजे को कथित तौर पर तमिलनाडु से तस्करी करके श्रीलंका ले जाया जा रहा था। 

दरअसल, कस्टम विभाग को मंडपम के पास गांजे की तस्करी की सूचना मिली थी। उन्होंने अय्यनार मंदिर के पास खड़ी एक संदिग्ध लग्जरी कार की तलाशी ली और गांजे के 28 पैकेट जब्त किए, जिनमें कुल 56 किलो गांजा छिपाकर रखा हुआ था। फिलहाल कस्टम विभाग, कार के मालिक की तलाश कर रहा हैं।