Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

Karnataka: बेंगलुरू में 33 साल की महिला से सामूहिक बलात्कार, चार गिरफ्तार

बेंगलुरू में शुक्रवार को कोरमंगला के एक होटल में 33 साल की महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार आधी रात को हुई इस घटना में शामिल सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोरमंगला पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 70 (सामूहिक बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि महिला कार्यक्रमों में भोजन परोसती है। 

अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि वो ज्योति निवास कॉलेज जंक्शन पर इंतजार कर रही थी, तभी 20 साल के चार लोग उसके पास आए और बातचीत शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि उससे दोस्ती करने के बाद उन्होंने उसे एक होटल में डिनर के लिए बुलाया। इसके बाद  होटल की छत पर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उन्होंने उसे घटना के बारे में किसी को न बताने की 'धमकी' दी और शुक्रवार सुबह करीब छह बजे उसे छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घर पहुंचने के बाद उसने अपने पति को घटना के बारे में बताया और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि सभी संदिग्ध दूसरे राज्यों के हैं और होटलों में काम करते हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है और अब वो ठीक है।