Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

Rajasthan: धौलपुर में दहेज की मांग को लेकर 23 साल की महिला की हत्या, एक गिरफ्तार

राजस्थान के धौलपुर में दहेज की मांग को लेकर 23 साल की महिला की उसके ससुराल वालों ने हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शुक्रवार को सैपऊ इलाके की है, जहां महिला संदिग्ध हालत में मृत पाई गई थी।

पुलिस अधिकारी ने कहा है कि गांव वालों से बात करने के बाद पता चला कि मौत के बाद शव पूरी तरह से जला दिया गया था। उन्होंने बताया कि मृतक महिला के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे मार डाला।

पुलिस ने बताया कि जांच के लिए एक टीम बनाई गई है और एफएसएल टीम को मौके पर भेजा गया है। मृतक महिला का पति कमल किशोर मामले में मुख्य आरोपित है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपितों ने दहेज के लिए महिला की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और पुलिस मृतक महिला के फरार ससुराल वालों की तलाश कर रही है।