Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

झारखंड कांस्टेबल भर्ती फिजिकल में हुई 10 छात्रों की मौत, बीजेपी ने लगाए आरोप

झारखंड के पलामू जिले में आबकारी विभाग की कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के फिजिकल के समय कुछ अभ्यर्थियों की मृत्यु हो गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. वहीं, विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया कि शारीरिक परीक्षण के दौरान 10 अभ्यर्थियों की मौत हुई है. पार्टी ने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा उच्च प्रबंधन न किए जाने पर छात्रों की जान गई है.

झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस तरह से सरकार अभ्यर्थियों को फिजिकल करा रही है, ऐसा नहीं होता है. अभ्यर्थियों को 3 महीने पहले सूचित किया जाना चाहिए कि उन्हें कब दौड़ना है ताकि वे प्रैक्टिस कर सकें. जब एडमिट कार्ड मिले तो मैंने देखा कि कि अभ्यर्थियों को 15 दिन के भीतर उन्हें दौड़ लगानी पड़ी. कल मैंने कुछ बच्चों से बात की उन्होंने कहा कि एक सेंटर में 6000 बच्चों को दौड़ाया जाता है और खड़ा भी किया जाता है. रात 12 बजे से लाइन लगती है और उनका नंबर 12 बजे तक आता है, इसलिए उन्हें नींद नहीं आती. हेमंत सोरेन बच्चों को नौकरी नहीं मौत दे रहे हैं.