प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उद्योगपति अनिल अंबानी के समूह की कंपनी ‘रिलायंस पावर लिमिटेड’ से जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ जांच के तहत मुंबई और हैदराबाद में कई स्थानों पर शुक्रवार को छापेमारी की। इस कंपनी और उसके अधिकारियों से जुड़े लगभग 10-12 ठिकानों पर दोनों शहरों में छापेमारी की जा रही है। एजेंसी की करीब 15 टीम छापेमारी की कार्रवाई कर रही हैं।
रिलायंस समूह को भेजे गए सवाल का तत्काल कोई जवाब नहीं मिला। ईडी, कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन के मामले के तहत अनिल अंबानी से जुड़ी कई कंपनियों की जांच कर रही है और इसके साथ ही विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत वित्तीय अनियमितताओं की भी जांच की जा रही है।
66 वर्षीय अनिल अंबानी से ईडी ने इस जांच के तहत धन शोधन रोधी कानून के अंतर्गत दो बार पूछताछ की है। उच्चतम न्यायालय के निर्देशों पर ईडी ने अंबानी समूह की कंपनियों के खिलाफ मामलों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। ईडी द्वारा उच्चतम न्यायालय को दी गई जानकारी के अनुसार, उसने बैंक ऋण धोखाधड़ी और अन्य वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच के लिए अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) के खिलाफ धन शोधन के तीन मामले दर्ज किए हैं।
अनिल अंबानी और रिलायंस पावर से जुड़ी कंपनियों पर ED की छापेमारी
You may also like
वीकेंड पर शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, मौसम का लुत्फ उठाने पहुंच रहे सैलानी.
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस; AQI ‘मध्यम श्रेणी’ में दर्ज.
शिवाजी पार्क में आज शाम 4 बजे होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार.
हापुड़ में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक टक्कर में 6 की मौत, कई घायल.