Breaking News

लैंड फॉर जॉब केस: सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव को ट्रायल कोर्ट के समक्ष पेश होने से छूट दी     |   तमिलनाडु: विरुधुनगर में सत्तूर के पास एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट     |   नोएडा: कर्मचारियों का प्रदर्शन हुआ तेज, पुलिस वाहन समेत अन्य वाहनों में की तोड़फोड़     |   दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल रैकेट का भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार     |   वृंदावन: यमुना नदी में नाव पलटने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 14 हुई     |  

आंध्र प्रदेश सरकार 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगाएगी प्रतिबंध

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में अगले 90 दिन के अंदर 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर रोक लगा दी जाएगी। इससे पहले कर्नाटक सरकार ने भी इस तरह की घोषणा की थी। विधानसभा को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस बात पर भी चर्चा कर रहे हैं कि क्या इस रोक को 13 से 16 साल के बच्चों तक बढ़ाया जाए। एन.चंद्रबाबू नायडू ने कहा, “निश्चित रूप से, हम यह पक्का करेंगे कि 90 दिन के अंदर 13 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया का इस्तेमाल न कर सकें।” मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि उनकी सरकार 13 से 16 साल के किशोरों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगाने पर फैसला करेगी।