Breaking News

सूरत: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी डंपर गाड़ी से कार टकराई, 4 लोगों की मौत     |   SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा टला     |   एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता     |   छत्तीसगढ़: बालोद में एनएच-30 पर भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 7 घायल     |   यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात     |  

'भूत बांग्ला' ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई की, वामिका गब्बी ने जाहिर की खुशी

Bhoot Bangla: बॉलीवुड अभिनेत्री वामिका गब्बी ने अपनी फिल्म "भूत बंगला" के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई पर दर्शकों का आभार व्यक्त किया। इस फिल्म को प्रियदर्शन ने निर्देशित किया है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी। फिल्म में वामिका गब्बी के साथ अक्षय कुमार और तब्बू भी हैं।

वामिका गब्बी ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के बिहाइंड-द-सीन की कई तस्वीरें साझा कीं और बताया कि ये उनकी पहली ऐसी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मेरी पहली 100 करोड़ की फिल्म। @priyadarshan.official, @akshaykumar, @ektarkapoor और @f.a.a.r.a का तहे दिल से आभार व्यक्त करती हूं... साथ ही पूरी कास्ट और क्रू का भी, जिन्होंने इस फिल्म पर भरोसा किया और अपना सब कुछ दिया। 'भूत बंगला' जितनी हमारी है, उतनी ही आपकी भी है।"

उन्होंने आगे कहा, “और दर्शकों को… इसे देखने, महसूस करने और धीरे-धीरे इसके लिए जगह बनाने के लिए धन्यवाद… और मेरे लिए भी। यहां तक का हर कदम मेहनत से कमाया है, सीखा है और गहराई से महसूस किया है। यह तो बस शुरुआत है… मैं आती रहूंगी, आगे बढ़ती रहूंगी और आपका मनोरंजन करती रहूंगी… हमेशा,”

फिल्म अक्षय कुमार के किरदार अर्जुन आचार्य के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपने दादा से एक पुरानी हवेली या 'भूत बंगला' विरासत में मिलता है। इसका निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने किया है।