Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

मां के साथ महाकुंभ मेले में पहुंचे विजय देवरकोंडा, त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा महाकुंभ मेले में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रशंसकों के साथ अपना आध्यात्मिक अनुभव साझा किया। 

'अर्जुन रेड्डी' फेम अभिनेता ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाते नजर आ रहे हैं। देवरकोंडा की मां ने भी त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। 

देवरकोंडा ने लिखा, ‘‘2025 का कुंभमेला-हमारे पौराणिक मूल्यों और जड़ों से जुड़ने, उन्हें सम्मान देने का सफर। प्यारी मां के साथ प्रार्थना कर रहा हूं। इस प्यारे समूह के साथ काशी की यात्रा कर रहा हूं।’’ 

महाकुंभ मेला 13 जनवरी को शुरू हुआ और 26 फरवरी को समाप्त होगा। इसमें विक्की कौशल, अनुपम खेर, ममता कुलकर्णी, सुनील ग्रोवर और हेमा मालिनी समेत कई मशहूर फिल्मी हस्तियां स्नान कर चुकी हैं।