Breaking News

UP में बारिश-आंधी का कहर, 48 घंटे में 15 मौतें     |   भारत-वेस्टइंडीज पहला वनडे आज, तिरुवनंतपुरम में होगा मुकाबला     |   आज प्रसारित होगा PM मोदी के 'मन की बात' का 138वां एपिसोड     |   जोधपुर के आसमान में गरजे अमेरिकी फाइटर जेट, F-35 ने भी दिखाया दम     |   अमेरिका के न्यू जर्सी में बाढ़ का पानी, नॉरईस्टर से बिगड़े हालात     |  

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 वर्ष की उम्र में निधन

‘भारत कुमार’ के नाम से प्रसिद्ध बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार सुबह मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

पारिवारिक मित्र और फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने पीटीआई वीडियो को बताया कि वे पिछले कुछ समय से बीमार थे और उम्र संबंधी तकलीफों से वो जूझ रहे थे।

दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता कुमार को "दो बदन", "हरियाली और रास्ता" और "गुमनाम" जैसी हिट फिल्मों के लिए भी जाना जाता था।