Breaking News

सूरत: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी डंपर गाड़ी से कार टकराई, 4 लोगों की मौत     |   SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा टला     |   एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता     |   छत्तीसगढ़: बालोद में एनएच-30 पर भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 7 घायल     |   यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात     |  

दोबारा मां बनने वाली हैं सोनम कपूर, इंस्टाग्राम पोस्ट कर दी जानकारी

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर दोबारा मां बनने वाली हैं। गुरुवार को उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए ये जानकारी दी। 40 साल की सोनम में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में मैजेंटा को-ऑर्ड सेट पहना हुआ था और अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रहीं थीं। उन्होंने मैचिंग बैग, स्टॉकिंग्स और सनग्लासेस के साथ लुक को पूरा किया।

तस्वीर शेयर करते हुए, उन्होंने लिखा, "कमिंग स्प्रिंग 2026।"

सोनम को "नीरजा", "रांझणा" और "दिल्ली 6" जैसी फिल्मों में काम करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी की थी और उन्होंने अगस्त 2022 में अपने पहले बच्चे, वायु कपूर आहूजा को जन्म दिया।

सोनम को हाल ही में शोम मखीजा की डायरेक्ट की हुई फिल्म "ब्लाइंड" (2023) में देख गया था। इस फिल्म में पूरब कोहली भी अहम रोल में थे।