Breaking News

UP में बारिश-आंधी का कहर, 48 घंटे में 15 मौतें     |   भारत-वेस्टइंडीज पहला वनडे आज, तिरुवनंतपुरम में होगा मुकाबला     |   आज प्रसारित होगा PM मोदी के 'मन की बात' का 138वां एपिसोड     |   जोधपुर के आसमान में गरजे अमेरिकी फाइटर जेट, F-35 ने भी दिखाया दम     |   अमेरिका के न्यू जर्सी में बाढ़ का पानी, नॉरईस्टर से बिगड़े हालात     |  

'इंडियन कल्चर बचा लो,' B Praak ने कैंसिल किया Ranveer Allahbadia का पॉडकास्ट

गायक बी. प्राक ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में शामिल होने से इनकार कर दिया।रणवीर के रियलिटी शो में की गई टिप्पणी के बाद ये विवाद पैदा हुआ है। उन्होंने रियलिटी शो में माता-पिता और सेक्स पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की वहज से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

समय रैना के यूट्यूब रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में ये विवादित टिप्पणी की गई थी जिसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 'बीयर बाइसेप्स' नाम से मशहूर रणवीर इलाहाबादिया ने बाद में माफी मांगी और ये भी कहा कि उन्होंने शो के निर्माताओं से उस कंटेंट को हटाने के लिए कहा था।

बी प्राक ने सोमवार रात सोशल मीडिया 'इंस्टाग्राम' पर वीडियो में कहा, "मुझे बीयर बाइसेप्स के पॉडकास्ट में जाना था, लेकिन हमने शो में जाने के फैसले को रद्द कर दिया है। क्यों? क्योंकि हम सभी देख रहे हैं कि उसकी सोच कितनी घटिया है।
समय रैना के शो में रणवीर इलाहाबादिया ने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया, वे बेहद आपत्तिजनक हैं।"