Breaking News

सूरत: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी डंपर गाड़ी से कार टकराई, 4 लोगों की मौत     |   SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा टला     |   एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता     |   छत्तीसगढ़: बालोद में एनएच-30 पर भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 7 घायल     |   यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात     |  

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने बेटी का नाम 'न्योमिका' रखा, जानें क्या है इसका मतलब

अभिनेता रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने अपनी बेटी का नाम न्योमिका हुड्डा रखा है। शुक्रवार को एक पोस्ट के जरिये उन्होंने ये खुशखबरी साझा की। रणदीप ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें लिन बच्चे को अपनी गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हमारी दुनिया का एक नया केंद्र। न्योमिका हुड्डा जिसका मतलब दिव्य कृपा, आजादी और आसमान की तरह असीम है।" जोड़े ने 10 मार्च को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया, जिसकी घोषणा उन्होंने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक साझा पोस्ट के जरिए की। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, "लिन, मुझे पिता बनाने के लिए और हमारी नन्ही परी को इस दुनिया में लाने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। एक नन्ही परी और जिंदगी भर का प्यार।"

रणदीप, जो "साहेब बीवी और गैंगस्टर", "रंग रसिया", "हाईवे" और "सरबजीत" जैसी फिल्मों में काम करने के लिए जाने जाते हैं। दोनों ने 2023 में इंफाल के चुमथांग सनापुंग में शादी की थी।