Breaking News

सूरत: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी डंपर गाड़ी से कार टकराई, 4 लोगों की मौत     |   SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा टला     |   एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता     |   छत्तीसगढ़: बालोद में एनएच-30 पर भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 7 घायल     |   यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात     |  

'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, दो दिन में कमाए 181.8 करोड़ रुपये

Peddi Collection: मेगा पावर स्टार रामचरण और जाह्नवी कपूर अभिनीत स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए रिलीज के शुरुआती दो दिनों में ही 180 करोड़ रुपये से अधिक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन पार कर लिया है।

बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म 'पेद्दी' में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ फिल्म में शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे दमदार कलाकार नजर आ रहे हैं।

फिल्म की सफलता का जश्न मनाते हुए मेकर्स ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया "#Peddi ने 2 दिनों में वर्ल्डवाइड 181.8 करोड़+ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। बॉक्स ऑफिस चैंपियन #PEDDI सिनेमाघरों पर राज कर रही है। अभी टिकट बुक करें: https://linktr.ee/PEDDITickets।”

फिल्म 1980 के दशक की ग्रामीण आंध्र प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है। ‘पेद्दी’ में एक निचली जाति के ग्रामीण के संघर्ष और यात्रा को दिखाया गया है, जो अपने समुदाय को पहचान और सम्मान दिलाने के लिए कुश्ती का सहारा लेता है। फिल्म में जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी ने अहम भूमिका निभाई हैं।

फिल्म का निर्माण वेंकट सतीश किलारू ने वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले किया है, ईशान सक्सेना ने आईवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले सह-निर्माण किया है और इसे मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है।